सरस्वती पूजा–2026: नवादा में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश
Nawada, Nawada | Jan 20, 2026 सरस्वती पूजा–2026 के अवसर पर विधि एवं शांति व्यवस्था संधारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित दिनांक 20 जनवरी 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में सरस्वती पूजा–2026 के अवसर पर जिले में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष सरस्वती पूजा का आयोजन दिनांक 23 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर संभावित भीड़ नियंत्रण, पूजा पंडालों की व्यवस्था, जुलूस एवं मूर्ति विसर्जन मार्ग, यातायात प्रबंधन, विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि शत-प्रतिशत पूजा पंडालों का लाइसेंस निर्गत कराना सुनिश्चित किया जाए। सभी पूजा पंडालों का पूर्व निरीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए तथा अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि शांति समिति एवं पूजा समितियों के साथ ✍️सोनू सिंह (Sonu Singh Journalist)