हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सोमवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 और 19 जुलाई को मानसून के दोबारा सक्रिय हो सकता है जिससे बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है।
#himachal #himachalweather #Awaj E Himachal