हलिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बुद्धिमान दत्त त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मिर्जापुर। हलिया बाजार निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख बुद्धिमान दत्त त्रिपाठी (92) का बुधवार को बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनका पार्थिव शरीर हलिया बाजार स्थित आवास पर रखा गया है। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवंगत अपने पीछे तीन पुत्रों संतोष दत्त त्रिपाठी, राकेश दत्त त्रिपाठी और उमेश दत्त त्रिपाठी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त है।
#MirzapurNews #Halia #बुद्धिमानदत्तत्रिपाठी #शोकसमाचार #TodayMirzapurNews