आज भी "समाजिक न्याय " के लिए जायज माँग एवम समर्थन की बातें स्वागत योग्य है:-
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अपना रुख साफ कर दिया। लालू यादव ने मांग की है कि महिला आरक्षण के भीतर एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के लिए 15 प्रतिशत का अलग से महिला आरक्षण होना चाहिए। लालू यादव ने कहा कि अगर वंचित तबके की महिलाओं को यह भागीदारी मिलती है, तो उन्हें इस विधेयक से कोई ऐतराज नहीं होगा।