रुद्रपुर का गांधी पार्क अब बनेगा ‘श्री राम पार्क’
रुद्रपुर। शहर के प्रसिद्ध गांधी पार्क को अब श्री राम पार्क के नाम से जाना जाएगा। महापौर विकास शर्मा ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है।
महापौर ने बताया कि पार्क के नामकरण में बदलाव के साथ-साथ इसके विकास का काम भी शुरू हो गया है। बहुत जल्द पार्क में भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे यह स्थान शहरवासियों के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।
यह बदलाव स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल बना रहा है। कई नागरिकों ने महापौर विकास शर्मा के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि श्री राम की प्रतिमा के साथ पार्क और भी आकर्षक व पवित्र स्थान बन जाएगा।
नए नाम और विकास कार्यों से जुड़ी अपडेट जल्द ही और मिलेगी।
#ShriRamPark #Rudrapur #GandhiPark #VikasSharma #RamMandir #RudrapurNews #Uttarakhand