#अलीगढ़: थाना पाली क्षेत्र के गांव रजातऊ में चारा काटने की मशीन से चारा काटते समय 18 वर्षीय शिवानी उर्फ पिंकी पुत्री आनंदपाल सिंह गंभीर हादसे का शिकार हो गई। मशीन में हाथ फंसने से उसका बायां हाथ बुरी तरह कट गया। परिजन तत्काल उसे अतरौली सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक और हड़कंप का माहौल है।
#Aligarh #BreakingNews #Accident #Shivani #UPNews
Koil, Aligarh | Jul 28, 2026