Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

एम्स बिलासपुर में सीलिंग गिरने की घटना, प्रबंधन की तत्परता काबिल-ए-तारीफ, लेकिन निर्माण गुणवत्ता पर भी उठे सवाल एम्स बिलासपुर के ENT ब्लॉक में सुबह करीब 8 बजे ओपीडी शुरू होने से ठीक पहले अचानक सीलिंग गिरने की घटना सामने आई। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन, सुरक्षाकर्मियों और सफाई कर्मचारियों ने जिस तेजी से स्थिति को संभाला, वह सराहनीय है। बताया गया कि करीब 30 मिनट के भीतर मलबा हटाकर प्रभावित हिस्से को सुरक्षित कर लिया गया और मरीजों की ओपीडी सेवाएं समय पर शुरू हो सकीं। इससे दूर-दराज से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि, इस घटना ने एम्स बिलासपुर में हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। एम्स को बने अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, ऐसे में इतनी जल्दी अस्पताल की सीलिंग का गिरना निश्चित तौर पर जांच का विषय है। यह पता लगाना जरूरी है कि निर्माण में इस्तेमाल हुई सामग्री और कार्य की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप थी या नहीं और निर्माण कार्य की निगरानी किस स्तर पर की गई थी। प्रबंधन की त्वरित कार्रवाई की सराहना के साथ-साथ अब संबंधित अधिकारियों से यह भी अपेक्षा है कि घटना की तकनीकी जांच कराई जाए और यदि निर्माण कार्य में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय की जाए। मरीजों की सुरक्षा से जुड़े संस्थान में निर्माण गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। #AIIMSBilaspur #Bilaspur

MORE NEWS