मधुबन में पुलिस का बड़ा धमाका: 21 कार्टन विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार!
पूर्वी चंपारण (मधुबन)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण जिले की मधुबन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप के साथ 5 अंतर-जिला तस्करों को रंगे हाथ दबोचने में सफलता हासिल की है।
मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को इलाके में शराब की एक बड़ी खेप पहुंचने की सटीक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर 5 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से तस्करी के लिए रखी गई शराब बरामद की।
पुलिस द्वारा की गई इस छापेमारी में मौके से 21 कार्टन में पैक की गई कुल 1008 पीस टेट्रापैक �