किन्नौर जिला के टापरी के समीप सतलुज नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौत,
एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड कीटीम ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार और शवों को निकाला सतलुज से बाहर
किन्नौर जिले के टापरी पेट्रोल पंप के समीप एक ऑल्टो कार (HP 25A-6113) अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद क्रेन की सहायता से कार को नदी से बाहर निकाला गया। कार में सवार तीनों लोगों के शव भी बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार रात करीब 2:30 बजे टापरी से भावानगर की ओर जा रही थी। हादसे के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
मृतकों की पहचान नंद लाल (39) निवासी थेमगारंग, तहसील सांगला, अमृत सिंह (38) निवासी थेमगारंग, तहसील सांगला तथा बलू राम (36) निवासी चौरट, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है।
#himachalpradesh #todaynews #RescueOperation #Awaj E Himachal