
#आईएमपीसीएल मोहान के विनिवेश के खिलाफ ठेका मजदूर कल्याण समिति ने लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब रामनगर में बैठक आयोजित की।
#बैठक में ठेका मजदूरों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने आईएमपीसीएल का विनिवेश कर हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर लात मार दी है। वे पिछले 42 दिन से कारखाना गेट पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं परंतु किसी भी भाजपा सांसद या विधायक ने उनकी समस्या पर आकर बात नहीं की है।
#बैठक में ठेका श्रमिकों ने आईएमपीसीएल प्रबंधन और सरकार से मांग की है कि ठेका श्रमिकों के पीएफ की 1.12 करोड़ रुपए की राशि का तत्काल भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 से 2014 के दौरान कारखाना प्रबंधन और श्रमिक आपूर्ति ठेकेदार फर्म शिवालिक सर्विसेज और सुंदर भूमि सर्विसेज ने भ्रष्टाचार करके ठेका मजदूरों के 1.12 करोड रुपए हड़प लिये थे। जिस पर पीएफ आयुक्त कार्यालय में 5 वर्ष तक हुई सुनवाई के बाद उक्त धनराशि को कारखाना प्रबंधन ने दूसरी बार जमा करवाया गया था।
समिति के अध्यक्ष किशन शर्मा ने कहा कि दो बार पीएफ की राशि का भुगतान किए जाने के बावजूद भी अभी तक मजदूरों को उनके मेहनत के पीएफ के पैसे का भुगतान आईएमपीसीएल प्रबंधन नहीं कर रहा है, यह पैसा मजदूरों के खून पसीने की कमाई है जिसकी वसूली के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि सल्ट क्षेत्र के सैकड़ो श्रमिक इस कारखाने में काम कर रहे हैं। कारखाने के विनिवेश से उनके रोजगार पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी ठेका श्रमिकों को नियमित व स्थाई नियुक्ति दी जाए तथा आईएमपीसीएल का विनिवेश रद्द किया जाए।
बैठक में समाजवादी लोक मंच के मुनीश कुमार, जगमोहन रावत, ख्याली राम, कैलाश, नन्द किशोर,गीता जोशी, मन्जू भट्ट, प्रभा देवी, गीता पांडे, सुनीता रावत,मनोज कुमार, भूपेंद्र कुमार,संतोष कुमार, गिरीश चंद्र आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar