बिहार के गोपालगंज में आर्म्स एक्ट के एक मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने शुक्रवार को सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. दोनों के अदालत पहुंचते ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. जानकारी के अनुसार, 2-3 मई को मीरगंज थाना में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था