गिरिडीह: झरियागादी में बिरयानी खाने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों के बीमार होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने भंडारीडीह स्थित झारखंड फास्ट फूड प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया। जांच में किचन की स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। साथ ही पेयजल जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र और मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं मिले। हालांकि, बिरयानी में उपयोग किए गए चिकन और अन्य खाद्य सामग्री प्रथम दृष्टया संतोषजनक पाई गई। विभाग ने चिकन बिरयानी का नमूना जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संचालक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया और दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद रखने का निर्देश दिया गया। दो दिनों के भीतर सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के बाद ही पुनः निरीक्षण कर दुकान खोलने की अनुमति दी जाएगी।
#Giridihviews #गिरिडीह #FoodSafety #बिरयानी #FoodInspection #Jharkhand #GiridihNews