Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

रुड़की में कांग्रेस का सत्याग्रह और कैंडल मार्च-शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर निकाला विजय मार्च- बाबा साहब मूर्ति से गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाल रखीं तीन बड़ी मांगें,यह छात्रों और लोकतंत्र की जीत- राजेन्द्र चौधरी.. प्रिंस शर्मा रुड़की/हिंदुस्तान समाचार।। रुड़की में परीक्षा लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकालकर इसे छात्रों और लोकतंत्र की जीत बताया। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से कैंडल मार्च निकाला गया, जिसका समापन गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।नगर निगम पुल स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला गया, जो गांधी वाटिका पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परीक्षा लीक प्रकरण में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह छात्रों और लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा लीक से प्रभावित होकर जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए, आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो और उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से छात्रों के संघर्ष के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने परीक्षा लीक प्रकरण में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को ₹1 करोड़ का मुआवजा देने की मांग दोहराई। पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि यह केवल किसी एक दल की नहीं बल्कि देश के लाखों छात्रों की लड़ाई थी। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान विकास त्यागी, ओमवीर सिंह मलिक, डॉ. हरविंदर सिंह, संजय गुड्डू, पूर्व पार्षद मदन पाल भड़ाना, मोहित त्यागी, वैभव सैनी, गौरव प्रधान, मोहम्मद सलमान फुरकान, राव मुन्ना, अनिल पुंडीर, उदय सिंह पुंडीर, श्रीमती उदय जैन, मकसूद हसन, कुंवर साहिल राणा, रिजवान अहमद, चारु चंद, पार्षद ताहिर चौधरी, पार्षद मोहसिन अल्वी, पूर्व पार्षद मोनू त्यागी, मिंटू प्रधान, नन्द लाल यादव, गुल्लू तेवड़ा, तौकीर चेयरमैन, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष सैनी, भानु प्रताप, विशाल सहगल, लवी त्यागी, नूर आलम, नूर मोहम्मद अंसारी, सुभाष चंद्र शर्मा, उज्जवल पंडित, सालिम गौड़, पूर्व पार्षद साजिद कुरैशी, गुलफान खान, विक्रांत पुंडीर, पंडित वीरेंद्र शर्मा, मनोज गिरी, सुनील शर्मा, जसविंद्र सिंह, अनूप शर्मा, तुषार, डॉ. परवेज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और छात्रों के न्याय के संकल्प के साथ किया गया।

Roorkee, Haridwar | Jul 25, 2026

MORE NEWS

मामूली टक्कर के बाद कावड़ियों ने खुलेआम मचाया तांडव - कावड़िये के साथ मारपीट कर कार में की जमकर की तोड़फोड़ - सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 
#roorkeecivilhospital 
#policeprashasan 
#indiakhabar9 
#BJP 
#Congress 
#UttarakhandNews 
#viralvideo

मामूली टक्कर के बाद कावड़ियों ने खुलेआम मचाया तांडव - कावड़िये के साथ मारपीट कर कार में की जमकर की तोड़फोड़ - सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल #roorkeecivilhospital #policeprashasan #indiakhabar9 #BJP #Congress #UttarakhandNews #viralvideo

Roorkee, Haridwar | Aug 2, 2026

🚨(कांवड़-2026) मौत बगल से गुजर गयी,जब देवदूत बने जल पुलिस,SDRF और PAC… शनिवार को कई जिंदगियां बचीं!

🚨(कांवड़-2026) मौत बगल से गुजर गयी,जब देवदूत बने जल पुलिस,SDRF और PAC… शनिवार को कई जिंदगियां बचीं!

Roorkee, Haridwar | Aug 1, 2026

*उत्तराखंड के गढ़मुक्तेश्वर से मां चलो की पिटाई का वीडियो
आया सामने।*
*युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को महिलाओं द्वारा मुंह काला करके चप्पल तथा बिच्छू घास से किया गया ईलाज।*
*अधिक जानकारी के लिए वीडियो को पूरा देखिए और अपने कमेंट अवश्य दीजिए धन्यवाद।*
टीम उमेश कुमार अखण्ड उत्तराखंड। Sonia Sharma Joint Magistrate Office Roorkee जय भोले नाथ बाबा । को जुरुर फॉलो करे The Newswala Network Shri Sangam News टीम पदम सिंह रोड Haridwar Police Pradeep Batra Saloni Shallu #अखंडउत्तरखंड #trendingreels #sspnavneetsingh #BJPNEWS #NewsUpdate #PostViral #BreakingNews #HaridwarUpdates

*उत्तराखंड के गढ़मुक्तेश्वर से मां चलो की पिटाई का वीडियो आया सामने।* *युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को महिलाओं द्वारा मुंह काला करके चप्पल तथा बिच्छू घास से किया गया ईलाज।* *अधिक जानकारी के लिए वीडियो को पूरा देखिए और अपने कमेंट अवश्य दीजिए धन्यवाद।* टीम उमेश कुमार अखण्ड उत्तराखंड। Sonia Sharma Joint Magistrate Office Roorkee जय भोले नाथ बाबा । को जुरुर फॉलो करे The Newswala Network Shri Sangam News टीम पदम सिंह रोड Haridwar Police Pradeep Batra Saloni Shallu #अखंडउत्तरखंड #trendingreels #sspnavneetsingh #BJPNEWS #NewsUpdate #PostViral #BreakingNews #HaridwarUpdates

Roorkee, Haridwar | Aug 1, 2026