Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

जमुआ: जिला परिषद सदस्य संजय हाज़रा ने राज्य सरकार से वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन की चार माह से लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जमुआ प्रखंड के हजारों पेंशनधारी पिछले चार महीनों से पेंशन की राशि नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। संजय हाज़रा ने कहा कि वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन जरूरतमंद और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए जीवनयापन का महत्वपूर्ण सहारा है। भुगतान में लगातार हो रही देरी के कारण लाभुकों को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए सभी लंबित पेंशन राशि का जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि समय पर पेंशन मिलने से बुजुर्गों और विधवा लाभुकों को आर्थिक राहत मिलेगी तथा उनकी समस्याओं का काफी हद तक समाधान हो सकेगा। #Giridihviews #Representatives #dailyuses #pension #jamua #Giridih

Giridih, Giridih | Jul 20, 2026

MORE NEWS