
#Balotra: थाना धोरीमन्ना व एटीएस की मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।
8170 नशीली टेबलेट व बिक्री से अर्जित 1,78,500₹ सहित कार जब्त।
03 मुलजिमान महेन्द्र वहराडे, कपिल आमेठा व छोटुसिंह गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवट आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार श्री सत्येन्द्र सिंह आईपीएस, महानिरीक्षक पुलिस, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार जिले मेें मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री सुखाराम आरपीएस, वृताधिकारी गुड़ामालानी के सुपरविजन में श्री दलपतसिंह निपु. थानाधिकारी धोरीमन्ना के नेतृतव में एटीएस यूनिट जोधपुर व थाना धोरीमन्ना द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए कुल 8170 नशीली टेबलेट व नशीली टेबलेट बिक्री से अर्जित राशि 1,78,500 रूपये सहित परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त कर 03 मुल्जिमानों महेन्द्र वहराडे, कपिल आमेठा व छोटुसिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपीगणः-
01. महेन्द्र वहराडे पुत्र प्रभाकर वहराडे, वंजारी, उम्र 51 वर्ष, पेशा डॉक्टर, निवासी फ्लैट नम्बर 703, हितावाला प्रभूश्री अपार्टमेंट, पुला, थाना भूवाना, जिला उदयपुर,
02. कपिल आमेठा पुत्र सुखलाल आमेठा, ब्राह्मण, उम्र 34 वर्ष, पेशा मजदूरी, निवासी धायला, थाना केलवा, जिला राजसमंद, हाल एन भैरवाय नगर, बेडवास, थाना प्रतापनगर, जिला उदयपुर,
03. छोटुसिंह पुत्र भोपालसिंह राजपूत, उम्र 49 वर्ष, पेशा ड्राइविंग, निवासी सबलपुरा, थाना रायपुर, हाल एकलिंगपुरा, बालाजी विहार, उदयपुर, थाना सविना, जिला उदयपुर।
पुलिस टीमः-
01. श्री दलपतसिंह निपु. थानाधिकारी धोरीमन्ना,
02. श्री बुधराम सउनि. एटीएस युनिट जोधपुर,
03. श्री सुरतानसिंह सउनि. पुलिस थाना धोरीमन्ना,
04. श्री ठाकराराम हैडकानि. 168 एटीएस युनिट जोधपुर,
05. श्री सांगाराम कानि. 599 पुलिस थाना धोरीमन्ना,
06. श्री जोगेन्द्र कानि. 614 पुलिस थाना धोरीमन्ना,
07. श्री सवाईसिंह कानि. 93 एटीएस युनिट जोधपुर।
@policerajasthan
#BalotraPolice #SayNoToDrugs #NDPSact #DrugBust