Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

पानीपत पुलिस की नशे के ऊपर बड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा,* 252.70 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर गिरफ्तार, बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिले को नशा मुक्त बनाने और तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-2 पुलिस ने समालखा क्षेत्र में 252.70 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के मुरथल निवासी मोहित उर्फ मंगलू के रूप में हुई है। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि वीरवार शाम को उनकी टीम समालखा क्षेत्र में गश्त व जांच पड़ताल के दौरान जीटी रोड स्थित पट्टीकल्याणा फ्लाई ओवर अंडर पास के पास थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की मुरथल निवासी मोहित उर्फ मंगलू मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए नेस्ले से पट्टीकल्याणा रोड पर पैदल पट्टीकल्याणा की तरफ आ रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम नेस्ल पट्टीकल्याणा रोड पर पहुंची, सामने से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मोहित उर्फ मंगलू पुत्र जगदीश निवासी मुरथल खास सोनीपत के रूप में बताई। ड्यूटी मेजिस्ट्रेट मतलौडा तहसीलदार विरेंद्र गिल की मौजूदगी में पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से पोलोथिन में पैक हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 252.70 ग्राम पाया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। वह अपनी नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए हेरोइन लाया था। वीरवार को वह हेरोइन को लेकर बेचने के लिए समालखा क्षेत्र में ग्राहक की तलाश में आया था। प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया पुलिस ने थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायलाय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Bapoli, Panipat | Jul 3, 2026

MORE NEWS

बापौली में जलालपुर रोड पर इनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि समाजसेवी अंकुश रावल और मयंक रावल रहे दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के हाथ मिला कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर संजय रावल ओमपाल रेफरी प्रदीप धाम पहलवान मनोज मलिक हंसराज सहित सेकंड ग्रामीण मौजूद रहे

Bapoli, Panipat | Jun 28, 2026

बापौली के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में समाजसेवी विनोद रावल ने वाटर कूलर लगाकर के युवाओं की समस्या का किया समाधान

बापौली के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में समाजसेवी विनोद रावल ने वाटर कूलर लगाकर के युवाओं की समस्या का किया समाधान

Bapoli, Panipat | Jun 28, 2026

दिल्ली मेट्रो हॉस्पिटल द्वारा बापौली की बड़ी चौपड़ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर का आयोजन किया समाज से विनोद रावल ने दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो हॉस्पिटल द्वारा बापौली की बड़ी चौपड़ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर का आयोजन किया समाज से विनोद रावल ने दी जानकारी

Bapoli, Panipat | Jun 22, 2026