भोजपुर के बिलौटी गांव में भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह भरत भूषण तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने भरत तिवारी की मां से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव साथ देने का भरोसा दिया। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "भरत तिवारी के हर सपने को पूरा करने की कोशिश करूंगा।" गौरतलब है कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। इससे पहले सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, पप्पू यादव, मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव समेत कई नेता व हस्तियां भी परिवार से मुलाकात कर चुकी हैं।