सतना। राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी छुआछूत को लेकर दिए गए बयान पर विवादों में घिर गई हैं। उन पर ब्राह्मण, ठाकुर समेत उच्च जातियों को छुआछूत के लिए जिम्मेदार ठहराने का आरोप लग रहा है। बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जवाब मांगा जा रहा है। विवाद बढ़ने पर मंत्री ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी और कहा कि उन्होंने छुआछूत का उदाहरण वर्तमान नहीं, बल्कि ऐतिहासिक घटनाओं के संदर्भ में दिया था। हालांकि, आरोप है कि एससी छानबीन समिति के समक्ष दर्ज उनके बयान में वर्तमान परिस्थितियों का उल्लेख मिलता है। इसे लेकर विपक्ष और सोशल मीडिया पर लोग उनकी सफाई पर सवाल उठा रहे हैं और मंत्री पर तथ्यों को छिपाकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं।
#PratimaBagri
#MadhyaPradesh
#PoliticalControversy
#CastePolitics
#BhopalNews