📢 महत्वपूर्ण सूचना | अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए 📚
12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए वैशाली जिले के परीक्षा केन्द्र कोड 4609 में परिवर्तन किया गया है।
🔄 पुराना केन्द्र: Novel Creative Academy, बसुदेवपुर चपुटा, हाजीपुर
✅ नया केन्द्र: R.N. College (Administrative Block), Hajipur
📍 परीक्षा केन्द्र कोड पूर्ववत 4609 रहेगा।
संबंधित 288 अभ्यर्थियों के पूर्व में जारी प्रवेश-पत्र नए परीक्षा केन्द्र पर भी पूर्णतः मान्य होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पुराने परीक्षा केन्द्र पर सूचना-बैनर एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है।
👉 सभी संबंधित अभ्यर्थी समय से R.N. College (Administrative Block), Hajipur पहुंचकर परीक्षा में सम्मिलित हों।
आपकी सफलता के लिए वैशाली जिला प्रशासन की शुभकामनाएँ। 🌟
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
#BPSSC #SubInspector #ProhibitionSI #ExamUpdate #Vaishali #Hajipur #Bihar
Vaishali, Bihar | Jul 12, 2026