बाराबंकी पुलिस ने चलाए जा रहे अभियान के तहत 05 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। असन्द्रा पुलिस ने विजय कुमार सिंह उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है
बाराबंकी पुलिस ने चलाए जा रहे अभियान के तहत 05 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। असन्द्रा पुलिस ने विजय कुमार सिंह उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है, दरियाबाद पुलिस ने राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जन उर्फ राजन बाबा को गिरफ्तार किया है। हैदरगढ़ पुलिस ने सुनील कुमार लोध को 50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। फतेहपुर पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर सम्बन्धित अभियुक्त अनुराग कश्यप को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, 30 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गई है।