*थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा लगभग 3,000 लीटर लहन को नष्ट कर शराब बनाने पर रोकथाम का किया गया उत्कृष्ठ प्रयास ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण व अन्य मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी महोदय श्री दिनेश चन्द्र शुक्ल व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह महोदय श्री जयशंकर मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना मनियर को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी मनियर श्री बृजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा दियारा टुकड़ा नं-02 से लगे बिहार बार्डर पर छापामारी करते हुये लगभग 3,000/- लीटर अवैध लहन को नष्ट किया गया । मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। थाना मनियर पुलिस द्वारा शराब की रोकथाम हेतु अभियान प्रचलित है ।
*लहन नष्ट करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 ब्रजेश राय थाना प्रभारी मनियर जनपद बलिया
2. उ0नि0 संजय यादव थाना मनियर जनपद बलिया
3. उ0नि0 धनन्जय सिंह थाना मनियर जनपद बलिया
4. उ0नि0 रमेशचन्द्र यादव थाना मनियर जनपद बलिया
5. का0 अनुराग यादव थाना मनियर जनपद बलिया
6. का0 हरेराम गुप्ता थाना मनियर जनपद बलिया
7. का0 दीपक थाना मनियर जनपद बलिया
8. का0 सिकेन्द्र गुप्ता थाना मनियर जनपद बलिया
9. का0 चन्दन गुप्ता थाना मनियर जनपद बलिया
10. का0 अभिषेक दुबे थाना मनियर जनपद बलिया
11. का0 सचिन सिंह थाना मनियर जनपद बलिया
12. का0 हरिओम थाना मनियर जनपद बलिया
13. का0 रविप्रताप मौर्य थाना मनियर जनपद बलिया
14. का0 मुकेश यादव थाना मनियर जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Aug 9, 2026