नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण, डोर-टू-डोर कलेक्शन, नालियों की नियमित सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्य योजना के तहत सफाई कार्यों में तेजी लाने, लापरवाही पर कार्रवाई करने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने में आम नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है।
#Giridihviews #Giridih #NagarNigam #SwachhBharat