
*थाना उभाँव जनपद बलिया पुलिस द्वारा डायल-112 पर गलत सूचना देने वाले 03 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व मे थाना उभांव पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.07.2026 समय करीब 19.55 बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तिरनई खिजिरपुर में कुछ लोगों द्वारा दो लोगो की गाड़ी की चाभी और 4500 रुपए छीन लिए गए है। प्राप्त सूचना पर डायल-112 व थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुचें तथा स्थानीय पुलिस द्वारा 1. सचिन यादव पुत्र स्व0 घूरा शंकर यादव निवासी जिउतपुरा उम्र 26 वर्ष 2. यश यादव पुत्र अनिल यादव निवासी भीटा भुवारी उम्र 20 वर्ष 3.गुफरान पुत्र नवीउल्लाह खान निवासी तिरनई खिजिरपुर उम्र 30 वर्ष को थाने पर लाया गया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उपरोक्त लोगो द्वारा झूठी सूचना दी गई थी। गाड़ी की चाभी निकालने व 4500 रुपए छिनने जैसी कोई घटना घटित नहीं हुई है। डायल-112 पर झूठी सूचना देने व गुमराह करने को लेकर *1. सचिन यादव पुत्र स्व0 घूरा शंकर यादव निवासी जिउतपुरा उम्र 26 वर्ष 2. यश यादव पुत्र अनिल यादव निवासी भीटा भुवारी उम्र 20 वर्ष 3.गुफरान पुत्र नवीउल्लाह खान निवासी तिरनई खिजिरपुर उम्र 30 वर्ष* को नियमानुसार गिरफ्तार कर अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में चालान कर अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 ग्राम न्यायालय बेल्थरारोड जनपद बलिया भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1. सचिन यादव पुत्र स्व0 घूरा शंकर यादव निवासी जिउतपुरा उम्र 26 वर्ष
2. यश यादव पुत्र अनिल यादव निवासी भीटा भुवारी उम्र 20 वर्ष
3.गुफरान पुत्र नवीउल्लाह खान निवासी तिरनई खिजिरपुर उम्र 30 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 श्री देवी प्रसाद मिश्रा थाना उभांव जनपद बलिया
2. का0 सर्वजीत यादव थाना उभांव जनपद बलिया
3. का0 बृजेश सिंह थाना उभांव जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Jul 12, 2026