अवैध वृद्धाश्रम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर आश्रम सील, संचालकों पर एफआईआर की तैयारी
इंदौर। वृद्धजनों के साथ एक नाबालिग द्वारा मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बाणगंगा स्थित प्रेमाश्रय वृद्ध आश्रम पर बड़ी कार्रवाई की है। प्राथमिक जांच में आश्रम का संचालन बिना वैधानिक अनुमति के पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। साथ ही संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम मल्हारगंज, सामाजिक न्याय विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को सुरक्षित निकालकर मान्यता प्राप्त गणेश आश्रम, निराश्रित सेवाश्रम और आशा निलय में स्थानांतरित कराया।
घटना में शामिल नाबालिग को आवश्यक संरक्षण और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए बाल कल्या
Indore, Indore | Jul 30, 2026