Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश चम्पावत। जनपद चम्पावत के अमोड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के संबंध में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक ने रविवार को प्रस्तावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार द्वारा विद्युत उपकेंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में दिए गए आश्वासन के क्रम में प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उपकेंद्र की स्थापना से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रबंध निदेशक ने प्रस्तावित भूमि की उपयुक्तता, पहुंच मार्ग, विद्युत अवसंरचना तथा उपकेंद्र निर्माण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाहियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अमोड़ी विद्युत उपकेंद्र हेतु भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य के लिए निविदा संबंधी सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन एन. एस. टोलिया, अधीक्षण अभियंता ईडीसी टनकपुर डी. के. जोशी, अधीक्षण अभियंता (सेकेंडरी) अमित कुमार कटारिया, अधीक्षण अभियंता (सिविल) मोहम्मद सलीम, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड चम्पावत विजय कुमार सकारिया तथा अधिशासी अभियंता (सेकेंडरी) डी. डी. पांगती उपस्थित रहे।

Champawat, Champawat | Jul 13, 2026

MORE NEWS

Champawat, Champawat | Jul 14, 2026

मौत के मुंह से लौट आई जिंदगी: सेना के मेजर जनरल ने दिया सड़क दुर्घटना में घायल युवक को CPR,

मौत के मुंह से लौट आई जिंदगी: सेना के मेजर जनरल ने दिया सड़क दुर्घटना में घायल युवक को CPR,

Champawat, Champawat | Jul 13, 2026

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में फोन कॉल पर हुआ बवाल! विधायक अधिकारी भड़के, जताई कड़ी नाराजगी

लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने जब उप जिला चिकित्सालय में फोन किया, तो फोन उठाने वाले एप्रेंटिस नर्सिंग स्टाफ ने कथित तौर पर कहा, "थाने से बोल रहा हूं।" इस पर विधायक नाराज हो गए और सीधे अस्पताल पहुंचकर संबंधित कर्मचारी से जवाब-तलब किया।

मामले की जानकारी मिलने पर चिकित्साधिकारी डॉ. विराज राठी ने भी कर्मचारी के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की सख्त हिदायत दी।

सरकारी संस्थानों में फोन पर जिम्मेदार और शिष्ट व्यवहार जनता के विश्वास के लिए बेहद जरूरी है।

#Lohaghat #Champawat #Uttarakhand #KhushalSinghAdhikari #SubDistrictHospital #GovernmentHospital #NursingStaff #Healthcare #BreakingNews #ChampawatNews #UttarakhandNews

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में फोन कॉल पर हुआ बवाल! विधायक अधिकारी भड़के, जताई कड़ी नाराजगी लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने जब उप जिला चिकित्सालय में फोन किया, तो फोन उठाने वाले एप्रेंटिस नर्सिंग स्टाफ ने कथित तौर पर कहा, "थाने से बोल रहा हूं।" इस पर विधायक नाराज हो गए और सीधे अस्पताल पहुंचकर संबंधित कर्मचारी से जवाब-तलब किया। मामले की जानकारी मिलने पर चिकित्साधिकारी डॉ. विराज राठी ने भी कर्मचारी के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की सख्त हिदायत दी। सरकारी संस्थानों में फोन पर जिम्मेदार और शिष्ट व्यवहार जनता के विश्वास के लिए बेहद जरूरी है। #Lohaghat #Champawat #Uttarakhand #KhushalSinghAdhikari #SubDistrictHospital #GovernmentHospital #NursingStaff #Healthcare #BreakingNews #ChampawatNews #UttarakhandNews

Champawat, Champawat | Jul 13, 2026