*जनपद बाराबंकी*
*दिनांक- 29.03.2026*
*जनपद #बाराबंकी, थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बच्चे को सकुशल परिजनों
*जनपद बाराबंकी* *दिनांक- 29.03.2026* *जनपद #बाराबंकी, थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया-* आज दिनांक 29.03.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम को बंकी बाजार के पास एक 03 वर्षीय बच्चा मिला, जो अपने परिजनों से बिछड़ गया था तथा नाम पता बताने में असमर्थ था। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उक्त गुमशुदा बच्चे को कब्जे में लेकर परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस के अथक प्रयास से पता लगाने के उपरान्त उक्त गुमशुदा बच्चे को उनके पिता नफीस अंसारी पुत्र वकील अहमद निवासी ताजी खाना मशकगंज थाना वजीरगंज लखनऊ को सुपुर्द किया गया, जो लखनऊ से बाराबंकी शादी समारोह में सम्मिलित होने आए थे। परिजनों द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।