इंदौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 से ज्यादा गुम मोबाइल बरामद!
11 लाख रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए
इंदौर के लसूडिया थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से 50 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सैमसंग, वीवो, ओप्पो सहित विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन तलाशे। इनकी कुल कीमत 11 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। मोबाइल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों और प्रदेश के बाहर से भी बरामद किए गए।
21 अक्टूबर को थाना लसूडिया परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस पाकर नागरिकों ने इंदौर पुलिस का आभार जताया।
आपका मोबाइल भी गुम हो जाए तो क्या करें?
नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर भी जानकारी दें: www.ceir.gov.in
ऐसी ही खबरों के लिए NEWS NATIONAL WORLD को फॉलो करें।
#IndorePolice #IndoreNews #LostMobile #MobileRecovery #MadhyaPradeshNews
इंदौर पुलिस, लसूडिया था�
Indore, Indore | Oct 21, 2026