
चूरू। श्री श्याम अखाड़ा परिवार, दिल्ली के तत्वावधान में 20 जुलाई को जैन गेस्ट हाउस में श्री श्याम संकीर्तन "सुमिरन सांवरे का" का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भजनों के माध्यम से बाबा श्याम का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया जाएगा।
राजकुमार खत्री ने बताया कि संकीर्तन में दिल्ली के प्रसिद्ध भजन गायक योगेश गर्ग अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं चंद्रप्रकाश खत्री ने बताया कि इस बार कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री श्याम मंदिर सूरजगढ़ से आने वाला पावन निशान रहेगा। इसके साथ ही शाम 5 बजे श्रीराम मंदिर से जैन गेस्ट हाउस तक भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो निज सेवक श्री हजारीमल इंदौरिया के सान्निध्य में संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि निशान यात्रा के बाद सूरजगढ़ से आए श्याम प्रेमियों द्वारा बाबा के चरणों में विशेष अखाड़ा हाजिरी लगाई जाएगी। इसके पश्चात दिल्ली से पधारे श्याम प्रेमी योगेश गर्ग के नेतृत्व में अखाड़ा शैली के भजनों के माध्यम से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। मुख्य संकीर्तन कार्यक्रम शाम 7 बजे से जैन गेस्ट हाउस में प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को चूरू के विभिन्न श्याम मंडलों के श्याम प्रेमियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सुझाव लिए गए तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। आयोजन के तहत 17 जुलाई से शहर के बाजारों में आमंत्रण पत्र वितरित किए जाएंगे।
बैठक में श्री श्याम मंदिर चूरू के पुजारी संतोष बुढ़ाढरा सहित योगेश लोहिया, शशिकांत सराफ, अनिल भावसिंका, योगेश सोनी, मनोज अग्रवाल, श्याम लोहिया, सोनू दुधवेवाला, दौलतराम सिंधी, राकेश गोयल, ताराचंद महनसरीया, विजय इसरानी, नितिन रघवानी, कालू दुधवेवाला, पुनीत क्याल, अनु चंदानी, भरत औचानी, विनोद अग्रवाल, योगेश कलवानी, राघव चौधरी, प्रमोद सरावगी, सुनील पीथीसारिया, गौरव बागला, विश्वास चंदानी सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। सभी को कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
#ChuruNews #churu #shyambaba #shyamkirtan #khatushyamji
Churu, Churu | Jul 13, 2026