
फाजिल्का में भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती: नरेंद्र अग्रवाल
--श्री अग्रवाल सभा ने बैठक कर तैयार की रूपरेखा, विभिन्न कमेटियां गठित कर लगाई गई ड्यूटियां: संरक्षक सुशील गुप्ता
फाजिल्का,22 अगस्त(सोनू वर्मा): श्री अग्रवाल सभा रजिस्टर्ड की एक मीटिंग संरक्षक सुशील गुप्ता व प्रधान नरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को अग्रवाल कम्युनिटी हॉल में सुबह 11:00 बजे आयोजित की गई जिसमें अग्रवाल सभा के कार्य कारणी के सदस्य एकत्रित हुए।
बैठक में महाराजा अग्रसेन की जयंती 11 अक्टूबर को मनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार दिए। 11 अक्टूबर रविवार को इस समारोह को मनाने के लिए जोर-जोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। विचार किया गया की 11 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराज जी का माल्यार्पण होगा व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद 9:15 बजे श्री अग्रवाल कम्युनिटी हॉल में एक विशाल ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा जो कि श्री राम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से लगाया जाएगा। जयंती समारोह मनाने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया जिसमें जयंती धन संग्रह कमेटी का प्रभारी सुशील गुप्ता को बनाया गया, खून दान कमेटी का प्रभारी राजकुमार गर्ग को बनाया गया, जयंती समारोह कमेटी का प्रभारी अनिल अग्रवाल को बनाया गया व भवन निर्माण कमेटी का प्रभारी सतीश सिंगला को बनाया गया। उसी दिन शाम 6:00 से रात 10:00 बजे तक अग्रवाल परिवार मिलन समारोह का आयोजन होगा। बैठक में नरेश मित्तल,सुशील गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, अशोक कंसल, अनिल अग्रवाल, तरसेम अग्रवाल, सतीश सिंगला, भारत भूषण गर्ग, सुरेश गर्ग, पंकज गर्ग, राजकुमार गर्ग, इंद्र कुमार जिंदल, सुभाष गुप्ता इत्यादि हाजिर थे।