दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने लिखा, "जिसे तुमने रुलाने में पूरी ताकत लगा दी, वो कभी नहीं रोया और आज खुद आंसू बहा रहे हो। अभी तो यह शुरुआत है, प्रकृति न्याय करती है।" हालांकि, उन्होंने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। पोस्ट के बाद सियासी हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
#RajendraBharti #NarottamMishra #Datia #DatiaByElection #Congress