पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने दो अवैध बालू सप्लायरों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू
कर दी गई है। केल्हानपुर के रहने वाले दोनों आरोपी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केल्हानपुर निवासी राजू कुमार और अमित यादव उर्फ छोटी के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया। #bihtathana #patnapolice #arrest #Sandmining #Smuggling
Maner, Patna | Jul 26, 2026