#NewsUpdate #highlight मितौली/नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने की शिष्टाचार भेंट, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
नई दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मितौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों एवं संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
राजीव वर्मा ने केंद्रीय मंत्री से क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग का अनुरोध किया, जबकि केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
भेंट के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय और संवाद को जनसेवा का प्रभावी माध्यम बताते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।