सिरसा में अनाज मंडी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.01 लाख की राशि बरामद
सिरसा। जिले में गैरकानूनी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने शनिवार को अनाज मंडी क्षेत्र स्थित पीर बस्ती में जुए के अड्डे पर दबिश देकर पांच लोगों को रंगे हाथ काबू किया। पुलिस ने मौके से 5,01,790 रुपये की जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Dabwali, Sirsa | Jul 26, 2026