आज दिनांक- 11/07/26 को 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.), रक्सौल के “एच” समवाय, सेनुवारिया के कार्यक्षेत्र में स्थित ग्राम-सेनुवारिया (वाइब्रेंट विल्लेज) के प्राथमिक विद्यालय परिसर में मेडिकल सिविक एक्शन (MCA) कार्यक्रम के तहत निः शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त चिकित्सा शिविर में डॉ० निशि कान्त, कमांडेंट (चिकित्सा), 47वीं वाहिनी एस.एस.बी. द्वारा लगभग 250 स्थानीय नागरिकों को खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह (शुगर), त्वचा रोग सहित वर्षा ऋतु में होने वाली अन्य सामान्य बीमारियों की जांच कर आवश्यक उपचार किया गया तथा उन्हें निः शुल्क दवाइयां दी गई ; साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने, दूषित जल एवं जलजनित रोगों से बचाव, मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम तथा वर्षा ऋतु में अपनाई जाने वाली आवश्यक स्वास्थ्य सावधानियों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।