Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय के आदेश के क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था/यातायात) महोदय के कुशल निर्देशन में दिनांक 11-07-2026 व12.07-2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में गाजियाबाद यातायात पुलिस द्वारा एक दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों (शिप्रा मॉल, गौर ग्रीन, राजनगर एक्सटेंशन, आरडीसी, मॉडल टाउन आदि) पर पूरी मुस्तैदी के साथ संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 'ब्रैथ एनालाइजर' (Breath Analyzer) के माध्यम से संदिग्ध वाहन चालकों की सघन चेकिंग की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले (Drink & Drive) अराजक तत्वों के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों के विरुद्ध भी कठोर प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान की गई मुख्य कार्यवाही का विवरण: Ø ड्रिंक एंड ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाना): 90 चालान Ø फाल्टी नंबर प्लेट (दोषपूर्ण नंबर प्लेट): 695 चालान Ø मॉडीफाइड साइलेंसर (ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले): 90 चालान Ø प्रेशर हॉर्न का उपयोग: 139 चालान Ø विशेष अभियान के दौरान कुल 1028 चालान किये गये। अभियान का मुख्य उद्देश्य:- इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना, हुड़दंगियों पर लगाम कसना तथा आमजन के लिए सुरक्षित यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। गाजियाबाद पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करें। शराब पीकर वाहन चलाना न केवल स्वयं के जीवन को खतरे में डालता है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य निर्दोष नागरिकों के लिए भी अत्यंत घातक है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के औचक और सख्त चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। अपील:- यातायात पुलिस,कमिश्नरेट गाजियाबाद आम जनमानस से अपील करती है कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पालन करें। शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आपके स्वयं के जीवन को खतरे में डालने के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य निर्दोष नागरिकों के लिए भी अत्यंत घातक साबित होता है। इसके अतिरिक्त, अपने वाहनों में दोषपूर्ण (फाल्टी) नंबर प्लेट, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करें। हमेशा याद रखें कि यातायात के नियम और सुरक्षात्मक उपकरण जैसे हेलमेट व सीट बेल्ट पुलिस के डर या चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि आपके सुरक्षित घर पहुँचने के लिए हैं। आइए, सड़कों को सुरक्षित व दुर्घटनामुक्त बनाने और एक सभ्य यातायात व्यवस्था कायम करने में जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात पुलिस का सहयोग करें । @Uppolice

MORE NEWS

मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस की बड़ी तैयारी! ⚖️
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों के DNA सैंपल लैब में हैं और 10 दिन में चार्जशीट दाखिल होगी। क्या दोषियों को मिलेगी सख्त सजा? 🚔💔
#Justice #Ghaziabad #CrimeUpdate #StayAlert

मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस की बड़ी तैयारी! ⚖️ गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों के DNA सैंपल लैब में हैं और 10 दिन में चार्जशीट दाखिल होगी। क्या दोषियों को मिलेगी सख्त सजा? 🚔💔 #Justice #Ghaziabad #CrimeUpdate #StayAlert

Ghaziabad, Ghaziabad | Jul 14, 2026

क्या आप भी पानी की बोतल खरीदने से पहले 10 बार सोचेंगे? ⚠️🥤
हापुड़ में रिया ने प्यास बुझाने के लिए पानी मांगा था, लेकिन उसे तेजाब पिला दिया गया! सीलबंद बोतल में एसिड मिलने से हड़कंप मचा है। रिया अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। सावधानी ही अब सुरक्षा है! 🏥⚖️
#Hapur #AcidAttack #Alert #SafetyFirst #CrimeUpdate

क्या आप भी पानी की बोतल खरीदने से पहले 10 बार सोचेंगे? ⚠️🥤 हापुड़ में रिया ने प्यास बुझाने के लिए पानी मांगा था, लेकिन उसे तेजाब पिला दिया गया! सीलबंद बोतल में एसिड मिलने से हड़कंप मचा है। रिया अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। सावधानी ही अब सुरक्षा है! 🏥⚖️ #Hapur #AcidAttack #Alert #SafetyFirst #CrimeUpdate

Ghaziabad, Ghaziabad | Jul 14, 2026

क्या अब अवैध निर्माण पर लगेगा पूर्ण विराम? 🚫🏗️
खोड़ा नगर पालिका का प्रस्ताव अब पूरे यूपी में लागू होगा! ईओ अवनीश कुमार शुक्ल की पहल से अब बिना नक्शे के निर्माण नहीं हो पाएगा। तीन मंजिला इमारत का नियम जल्द होगा लागू। आपकी इस पर क्या राय है? 🏛️
#UP #Development #ConstructionRules #Khoda #Update

क्या अब अवैध निर्माण पर लगेगा पूर्ण विराम? 🚫🏗️ खोड़ा नगर पालिका का प्रस्ताव अब पूरे यूपी में लागू होगा! ईओ अवनीश कुमार शुक्ल की पहल से अब बिना नक्शे के निर्माण नहीं हो पाएगा। तीन मंजिला इमारत का नियम जल्द होगा लागू। आपकी इस पर क्या राय है? 🏛️ #UP #Development #ConstructionRules #Khoda #Update

Ghaziabad, Ghaziabad | Jul 14, 2026

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय के आदेश के क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था/यातायात) महोदय के कुशल निर्देशन में दिनांक 11-07-2026 व12.07-2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में गाजियाबाद यातायात पुलिस द्वारा एक दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों (शिप्रा मॉल, गौर ग्रीन, राजनगर एक्सटेंशन, आरडीसी, मॉडल टाउन आदि) पर पूरी मुस्तैदी के साथ संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 'ब्रैथ एनालाइजर' (Breath Analyzer) के माध्यम से संदिग्ध वाहन चालकों की सघन चेकिंग की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले (Drink & Drive) अराजक तत्वों के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों के विरुद्ध भी कठोर प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान की गई मुख्य कार्यवाही का विवरण: Ø ड्रिंक एंड ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाना): 90 चालान Ø फाल्टी नंबर प्लेट (दोषपूर्ण नंबर प्लेट): 695 चालान Ø मॉडीफाइड साइलेंसर (ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले): 90 चालान Ø प्रेशर हॉर्न का उपयोग: 139 चालान Ø विशेष अभियान के दौरान कुल 1028 चालान किये गये। अभियान का मुख्य उद्देश्य:- इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना, हुड़दंगियों पर लगाम कसना तथा आमजन के लिए सुरक्षित यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। गाजियाबाद पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करें। शराब पीकर वाहन चलाना न केवल स्वयं के जीवन को खतरे में डालता है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य निर्दोष नागरिकों के लिए भी अत्यंत घातक है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के औचक और सख्त चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। अपील:- यातायात पुलिस,कमिश्नरेट गाजियाबाद आम जनमानस से अपील करती है कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पालन करें। शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आपके स्वयं के जीवन को खतरे में डालने के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य निर्दोष नागरिकों के लिए भी अत्यंत घातक साबित होता है। इसके अतिरिक्त, अपने वाहनों में दोषपूर्ण (फाल्टी) नंबर प्लेट, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करें। हमेशा याद रखें कि यातायात के नियम और सुरक्षात्मक उपकरण जैसे हेलमेट व सीट बेल्ट पुलिस के डर या चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि आपके सुरक्षित घर पहुँचने के लिए हैं। आइए, सड़कों को सुरक्षित व दुर्घटनामुक्त बनाने और एक सभ्य यातायात व्यवस्था कायम करने में जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात पुलिस का सहयोग करें । @Uppolice - Ghaziabad News