
🚘सूर्यगढ़ा पहुंचते ही रुका काफिला,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत #VivekThakur #सांसद_विवेक_ठाकुर #सूर्यगढ़ा #लखीसराय #BJP #BiharNews #PoliticalNews #BreakingNews #स्वागत_समारोह #NewsUpdate नवादा लोकसभा क्षेत्र के सांसद Vivek Thakur के सूर्यगढ़ा आगमन पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। पटना से मुंगेर जाने के क्रम में सूर्यगढ़ा पहुंचे सांसद का विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार सांसद ने बड़हिया स्थित जगदम्बा स्थान में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और इसके बाद सूर्यगढ़ा के लिए प्रस्थान किया। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर शहीद द्वार के समीप रामपुर मुखिया सुधांशु कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा सांसद के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। सूर्यगढ़ा नगर पहुंचने पर थाना चौक के समीप भाजपा नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद रौशन कुमार उर्फ सुग्गा झा के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने सांसद का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता दोहराई। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। जगह-जगह उपस्थित लोगों ने सांसद का अभिवादन किया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़ी अपनी अपेक्षाएं भी उनके समक्ष रखीं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए। स्वागत एवं शुभकामनाएं स्वीकार करने के बाद सांसद विवेक ठाकुर का काफिला मुंगेर के लिए रवाना हो गया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन की एकजुटता देखने लायक रही।
Surajgarha, Lakhisarai | Jun 14, 2026

#पूर्व विधायक #नारायण_पाल_कांग्रेस में आने के बाद #विपक्ष पर हुए #आक्रामक। #स्वागत_समारोह में #क्या_बोले पूर्व विधायक प...
Kichha, Udham Singh Nagar | Apr 2, 2026
कपासन: एसआर वाटिका में डिंडोली सरपंच व राशमी मंडल अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत #सरपंच #स्वागत_समारोह
Kapasan, Chittorgarh | Feb 12, 2020