Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

सांसद_विवेक_ठाकुर

🚘सूर्यगढ़ा पहुंचते ही रुका काफिला,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
#VivekThakur #सांसद_विवेक_ठाकुर #सूर्यगढ़ा #लखीसराय #BJP #BiharNews #PoliticalNews #BreakingNews #स्वागत_समारोह #NewsUpdate
 नवादा लोकसभा क्षेत्र के सांसद Vivek Thakur के सूर्यगढ़ा आगमन पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। पटना से मुंगेर जाने के क्रम में सूर्यगढ़ा पहुंचे सांसद का विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार सांसद ने बड़हिया स्थित जगदम्बा स्थान में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और इसके बाद सूर्यगढ़ा के लिए प्रस्थान किया। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर शहीद द्वार के समीप रामपुर मुखिया सुधांशु कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा सांसद के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
सूर्यगढ़ा नगर पहुंचने पर थाना चौक के समीप भाजपा नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद रौशन कुमार उर्फ सुग्गा झा के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने सांसद का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता दोहराई।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। जगह-जगह उपस्थित लोगों ने सांसद का अभिवादन किया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़ी अपनी अपेक्षाएं भी उनके समक्ष रखीं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए।
स्वागत एवं शुभकामनाएं स्वीकार करने के बाद सांसद विवेक ठाकुर का काफिला मुंगेर के लिए रवाना हो गया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन की एकजुटता देखने लायक रही।

🚘सूर्यगढ़ा पहुंचते ही रुका काफिला,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत #VivekThakur #सांसद_विवेक_ठाकुर #सूर्यगढ़ा #लखीसराय #BJP #BiharNews #PoliticalNews #BreakingNews #स्वागत_समारोह #NewsUpdate नवादा लोकसभा क्षेत्र के सांसद Vivek Thakur के सूर्यगढ़ा आगमन पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। पटना से मुंगेर जाने के क्रम में सूर्यगढ़ा पहुंचे सांसद का विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार सांसद ने बड़हिया स्थित जगदम्बा स्थान में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और इसके बाद सूर्यगढ़ा के लिए प्रस्थान किया। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर शहीद द्वार के समीप रामपुर मुखिया सुधांशु कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा सांसद के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। सूर्यगढ़ा नगर पहुंचने पर थाना चौक के समीप भाजपा नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद रौशन कुमार उर्फ सुग्गा झा के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने सांसद का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता दोहराई। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। जगह-जगह उपस्थित लोगों ने सांसद का अभिवादन किया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़ी अपनी अपेक्षाएं भी उनके समक्ष रखीं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए। स्वागत एवं शुभकामनाएं स्वीकार करने के बाद सांसद विवेक ठाकुर का काफिला मुंगेर के लिए रवाना हो गया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन की एकजुटता देखने लायक रही।

Surajgarha, Lakhisarai | Jun 14, 2026

Latest सांसद_विवेक_ठाकुर News Videos - Watch the Latest News of July 14, 2026 | Public App