Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

बरेलीन्यूज़

दान की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, एसएसपी व जिलाधिकारी से लगाई गुहार

भूमाफियाओं पर कब्जा, धमकी और खेत में जाने से रोकने का आरोप, कार्रवाई की मांग

बरेली। मिलक कलारा क्षेत्र निवासी नरसुनो देवी पत्नी लाखन सिंह ने अपनी दान में मिली कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ भूमाफियाओं ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
शिकायत के अनुसार, नरसुनो देवी मूल रूप से ग्राम आसपुर हसन अली, परगना व तहसील नवाबगंज की निवासी हैं और वर्तमान में मिलक कलारा, तहसील व जिला बरेली में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति द्वारा उन्हें आराजी संख्या 432, रकबा 0.3650 हेक्टेयर में से 0.031 हेक्टेयर कृषि भूमि दानपत्र के माध्यम से दी गई थी। उक्त भूमि उनके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।
पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही प्रमोद कुमार पुत्र लालता प्रसाद, अनिल कुमार, अमित कुमार, योगेश सहित अन्य लोगों ने दबंगई के बल पर उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। जब वह खेत पर जाती हैं तो उन्हें वहां से भगा दिया जाता है और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती है।
नरसुनो देवी ने अपने शिकायती पत्र में आशंका जताई है कि विपक्षी किसी भी समय गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस से मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाने, भूमि की स्थिति यथावत बनाए रखने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़िता ने एसएसपी और जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कब्जा हटाने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

#बरेलीन्यूज़
#बरेलीपुलिस

दान की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, एसएसपी व जिलाधिकारी से लगाई गुहार भूमाफियाओं पर कब्जा, धमकी और खेत में जाने से रोकने का आरोप, कार्रवाई की मांग बरेली। मिलक कलारा क्षेत्र निवासी नरसुनो देवी पत्नी लाखन सिंह ने अपनी दान में मिली कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ भूमाफियाओं ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत के अनुसार, नरसुनो देवी मूल रूप से ग्राम आसपुर हसन अली, परगना व तहसील नवाबगंज की निवासी हैं और वर्तमान में मिलक कलारा, तहसील व जिला बरेली में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति द्वारा उन्हें आराजी संख्या 432, रकबा 0.3650 हेक्टेयर में से 0.031 हेक्टेयर कृषि भूमि दानपत्र के माध्यम से दी गई थी। उक्त भूमि उनके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही प्रमोद कुमार पुत्र लालता प्रसाद, अनिल कुमार, अमित कुमार, योगेश सहित अन्य लोगों ने दबंगई के बल पर उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। जब वह खेत पर जाती हैं तो उन्हें वहां से भगा दिया जाता है और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती है। नरसुनो देवी ने अपने शिकायती पत्र में आशंका जताई है कि विपक्षी किसी भी समय गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस से मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाने, भूमि की स्थिति यथावत बनाए रखने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता ने एसएसपी और जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कब्जा हटाने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। #बरेलीन्यूज़ #बरेलीपुलिस

Bareilly, Bareilly | Jul 11, 2026

31 जुलाई की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए  की बैठक, कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान

#बरेली। सोहेलदेव जनता समाज पार्टी () की बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारतेंदु सोनकर ने की। इस दौरान 31 जुलाई को नई दिल्ली के लाल कटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली पार्टी की विशाल रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष भारतेंदु सोनकर ने कहा कि 31 जुलाई की रैली पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर भी विशेष जोर दिया जाए।

बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम भार्गव ने कहा कि संगठन लगातार विस्तार की ओर बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सुमित बंजारा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करे और रैली में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करे। वहीं व्यापारी प्रकोष्ठ के रामावतार जिंदल ने भी रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की।
बैठक में रैली की तैयारियों, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 31 जुलाई की दिल्ली रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।

#बरेलीन्यूज़ 
#ब्रेकिंगन्यूज़
#वायरलन्यूज़

#सोहेलदेवजनतासमाजपार्टी

31 जुलाई की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए की बैठक, कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान #बरेली। सोहेलदेव जनता समाज पार्टी () की बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारतेंदु सोनकर ने की। इस दौरान 31 जुलाई को नई दिल्ली के लाल कटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली पार्टी की विशाल रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई गई। बैठक में जिलाध्यक्ष भारतेंदु सोनकर ने कहा कि 31 जुलाई की रैली पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर भी विशेष जोर दिया जाए। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम भार्गव ने कहा कि संगठन लगातार विस्तार की ओर बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सुमित बंजारा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करे और रैली में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करे। वहीं व्यापारी प्रकोष्ठ के रामावतार जिंदल ने भी रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की। बैठक में रैली की तैयारियों, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 31 जुलाई की दिल्ली रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। #बरेलीन्यूज़ #ब्रेकिंगन्यूज़ #वायरलन्यूज़ #सोहेलदेवजनतासमाजपार्टी

Bareilly, Bareilly | Jul 4, 2026

Latest बरेलीन्यूज़ News Videos - Watch the Latest News of August 1, 2026 | Public App