Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बच_सकती_थी_चंद्रभान_की_जान..

#बच_सकती_थी_चंद्रभान_की_जान..
भरतपुर। शहर में कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। हाल ही में 4 जुलाई को व्यापारियों के साथ हुई सरेआम लूट, फायरिंग और हत्या की सनसनीखेज वारदात को आसानी से रोका जा सकता था, बशर्ते पुलिस ने 8 दिन पहले हुई वारदात को ठंडे बस्ते में डालने के बजाय गंभीरता से लिया होता। पुलिस की ढिलाई और लचर गश्त का ही नतीजा है कि बेखौफ बदमाशों ने शहर को लहूलुहान कर दिया। चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि 4 जुलाई को बर्तन और किराना व्यापारी पर हमला कर हत्या करने वाले तीनों मुख्य शातिर बदमाश वही हैं, जिन्होंने बीते 26 जून को मथुरा गेट थाना क्षेत्र में जघीना गेट के पास एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इन बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एसी रिपेयरिंग के व्यापारी नरेश के साथ मारपीट व फायरिंग की थी और करीब 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। विडंबना देखिए कि 26 जून की वारदात के बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और मुस्तैदी दिखाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई। पुलिस की इसी सुस्ती ने अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद कर दिए कि वे 8 दिन तक खुलेआम घूमते रहे और पुलिस उन्हें ढूंढ तक नहीं पाई। नतीजा यह हुआ कि इन बेखौफ बदमाशों ने 4 जुलाई को फिर से शहर को दहलाया और एक व्यापारी की जान ले ली। अगर पहली वारदात के तुरंत बाद घेराबंदी कर इन बदमाशों को दबोच लिया जाता, तो आज एक बेकसूर व्यापारी जिंदा होता। हांलाकि, सेवर और चिकसाना पुलिस द्वारा बर्तन और किराना व्यापारी पर फायरिंग, लूट और हत्या मामले में तीनों बदमाश प्रवीण उर्फ बॉबी, बलराम उर्फ बल्लू और मुकेश उर्फ शैलू को गिरफ्तार किया जा चुका है। तब जाकर अब मथुरा गेट थाना पुलिस ने भी 26 जून को हुई लूट और फायरिंग मामले में कार्रवाई कर चौथे आरोपी मुनेश पुत्र राजवीरसिंह निवासी बरताई को गिरफ्तार कर लिया है।

#बच_सकती_थी_चंद्रभान_की_जान.. भरतपुर। शहर में कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। हाल ही में 4 जुलाई को व्यापारियों के साथ हुई सरेआम लूट, फायरिंग और हत्या की सनसनीखेज वारदात को आसानी से रोका जा सकता था, बशर्ते पुलिस ने 8 दिन पहले हुई वारदात को ठंडे बस्ते में डालने के बजाय गंभीरता से लिया होता। पुलिस की ढिलाई और लचर गश्त का ही नतीजा है कि बेखौफ बदमाशों ने शहर को लहूलुहान कर दिया। चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि 4 जुलाई को बर्तन और किराना व्यापारी पर हमला कर हत्या करने वाले तीनों मुख्य शातिर बदमाश वही हैं, जिन्होंने बीते 26 जून को मथुरा गेट थाना क्षेत्र में जघीना गेट के पास एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इन बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एसी रिपेयरिंग के व्यापारी नरेश के साथ मारपीट व फायरिंग की थी और करीब 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। विडंबना देखिए कि 26 जून की वारदात के बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और मुस्तैदी दिखाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई। पुलिस की इसी सुस्ती ने अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद कर दिए कि वे 8 दिन तक खुलेआम घूमते रहे और पुलिस उन्हें ढूंढ तक नहीं पाई। नतीजा यह हुआ कि इन बेखौफ बदमाशों ने 4 जुलाई को फिर से शहर को दहलाया और एक व्यापारी की जान ले ली। अगर पहली वारदात के तुरंत बाद घेराबंदी कर इन बदमाशों को दबोच लिया जाता, तो आज एक बेकसूर व्यापारी जिंदा होता। हांलाकि, सेवर और चिकसाना पुलिस द्वारा बर्तन और किराना व्यापारी पर फायरिंग, लूट और हत्या मामले में तीनों बदमाश प्रवीण उर्फ बॉबी, बलराम उर्फ बल्लू और मुकेश उर्फ शैलू को गिरफ्तार किया जा चुका है। तब जाकर अब मथुरा गेट थाना पुलिस ने भी 26 जून को हुई लूट और फायरिंग मामले में कार्रवाई कर चौथे आरोपी मुनेश पुत्र राजवीरसिंह निवासी बरताई को गिरफ्तार कर लिया है।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 13, 2026

Latest बच_सकती_थी_चंद्रभान_की_जान.. News Videos - Watch the Latest News of July 14, 2026 | Public App