Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

पुंडरी

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा विकसित हरियाणा:-विधायक सतपाल जांबा

 

- विधायक सतपाल जांबा ने 9.31 करोड़ रुपये की लागत से जिला नागरिक अस्पताल के नवीनीकरण कार्य का किया उद्घाटन

- विधायक की अपील: देश व प्रदेश को विकसित बनाने के लिए सभी दें सक्रिय योगदान

 

कैथल, 1 जुलाई। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। सरकार द्वारा प्रदेश को  विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। विकसित हरियाणा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। इसी संकल्प के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अंबाला के नारायणगढ़ से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। जिसमें कैथल के जिला अस्पताल में हुए 9.31 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया गया है। इसके साथ-साथ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा करते हुए दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधा भी दी है। जिससे जिले वासियों का जरूरत के समय में राहत मिल सकेगी।

          विधायक सतपाल जांबा बुधवार को लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के अंतर्गत लगभग 9.31 करोड़ रुपये की लागत से जिला नागरिक अस्पताल के नवीनीकरण के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर डीसी अपराजिता, पूर्व विधायक लीला राम, सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि रविंद्र धीमान के अलावा अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वल करके हुआ। कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी अतिथिगणों का फूलदान देकर स्वागत किया गया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ करने उपरांत संबोधित किया, जिसका लाइव प्रसारण दिखाया गया।

          विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश तरक्की के नए आयाम छू रहा है। वर्ष 2047 तक भारत देश को एक विकसित राष्ट्र के रूप में हम सब मिलकर बनाएंगे। सरकार द्वारा सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास-विश्वास की नीति पर चलकर पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिस तरह से आज स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री महोदय ने सौगात दी हैं, उसी तर्ज पर हर क्षेत्र में प्रदेश में विकास कार्य चल रहे हैं। विधायक ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए, जिससे विकसित हरियाणा और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। सभी के सहयोग से भारत देश को हम सब मिलकर एक मजबूत राष्ट्र बनाएंगे। हम सबकी साझी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने क्षेत्र को साफ रखेंगे। हरियाणा को भी विकसित हरियाणा बनाने के लिए हमें काफी मेहनत करनी होगी। आने वाली पीढि़यों को भी हम एक विकसित देश व प्रदेश सौंप कर जाएं।

          पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि आज स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा करते हुए 9 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जिला नागरिक अस्पताल के सौंदर्यीकरण में वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अनेक विकास कार्यों के माध्यम से प्रदेश को चमकाने का कार्य किया जा रहा है। कैथल-करनाल रोड पर सांपनखेड़ी गांव में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि से भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जल्द ही इस क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन मेडिकल की सुविधा मिलेगी। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने सभी अतिथिगणों का स्वागत किया और उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गहनता से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमओ डा. रेनू चावला ने मुख्य अतिथि सहित अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

          इस अवसर पर डीसी अपराजिता, एडीसी सुशील कुमार, एसडीएम संजय कुमार, सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि रविंद्र धीमान, हरपाल शर्मा, रामकुमार, कुशलपाल, स्वास्थ्य विभाग डॉ. सचिन मांडले, डॉ. बलविंद्र, डॉ. संदीप बातिश, डॉ. संदीप जैन, डॉ. विनय के अलावा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। #पुंडरी #कैथल #MLA

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा विकसित हरियाणा:-विधायक सतपाल जांबा - विधायक सतपाल जांबा ने 9.31 करोड़ रुपये की लागत से जिला नागरिक अस्पताल के नवीनीकरण कार्य का किया उद्घाटन - विधायक की अपील: देश व प्रदेश को विकसित बनाने के लिए सभी दें सक्रिय योगदान कैथल, 1 जुलाई। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। सरकार द्वारा प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। विकसित हरियाणा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। इसी संकल्प के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अंबाला के नारायणगढ़ से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। जिसमें कैथल के जिला अस्पताल में हुए 9.31 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया गया है। इसके साथ-साथ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा करते हुए दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधा भी दी है। जिससे जिले वासियों का जरूरत के समय में राहत मिल सकेगी। विधायक सतपाल जांबा बुधवार को लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के अंतर्गत लगभग 9.31 करोड़ रुपये की लागत से जिला नागरिक अस्पताल के नवीनीकरण के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर डीसी अपराजिता, पूर्व विधायक लीला राम, सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि रविंद्र धीमान के अलावा अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वल करके हुआ। कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी अतिथिगणों का फूलदान देकर स्वागत किया गया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ करने उपरांत संबोधित किया, जिसका लाइव प्रसारण दिखाया गया। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश तरक्की के नए आयाम छू रहा है। वर्ष 2047 तक भारत देश को एक विकसित राष्ट्र के रूप में हम सब मिलकर बनाएंगे। सरकार द्वारा सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास-विश्वास की नीति पर चलकर पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिस तरह से आज स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री महोदय ने सौगात दी हैं, उसी तर्ज पर हर क्षेत्र में प्रदेश में विकास कार्य चल रहे हैं। विधायक ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए, जिससे विकसित हरियाणा और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। सभी के सहयोग से भारत देश को हम सब मिलकर एक मजबूत राष्ट्र बनाएंगे। हम सबकी साझी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने क्षेत्र को साफ रखेंगे। हरियाणा को भी विकसित हरियाणा बनाने के लिए हमें काफी मेहनत करनी होगी। आने वाली पीढि़यों को भी हम एक विकसित देश व प्रदेश सौंप कर जाएं। पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि आज स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा करते हुए 9 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जिला नागरिक अस्पताल के सौंदर्यीकरण में वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अनेक विकास कार्यों के माध्यम से प्रदेश को चमकाने का कार्य किया जा रहा है। कैथल-करनाल रोड पर सांपनखेड़ी गांव में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि से भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जल्द ही इस क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन मेडिकल की सुविधा मिलेगी। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने सभी अतिथिगणों का स्वागत किया और उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गहनता से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमओ डा. रेनू चावला ने मुख्य अतिथि सहित अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीसी अपराजिता, एडीसी सुशील कुमार, एसडीएम संजय कुमार, सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि रविंद्र धीमान, हरपाल शर्मा, रामकुमार, कुशलपाल, स्वास्थ्य विभाग डॉ. सचिन मांडले, डॉ. बलविंद्र, डॉ. संदीप बातिश, डॉ. संदीप जैन, डॉ. विनय के अलावा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। #पुंडरी #कैथल #MLA

Haryana, India | Jul 2, 2026

#रादौर अनाज मणडी मे शुशील गुपता ने आडतियों से संवाद कर वोट की अपील की #यमुनानगर #हरियाणा #आमआदमीपारटी #कुरूक्षेतृ #लाडवा #कलायत #थानेशर #पेहवा #शाहबाद #गुहला #पुंडरी

#रादौर अनाज मणडी मे शुशील गुपता ने आडतियों से संवाद कर वोट की अपील की #यमुनानगर #हरियाणा #आमआदमीपारटी #कुरूक्षेतृ #लाडवा #कलायत #थानेशर #पेहवा #शाहबाद #गुहला #पुंडरी

Radaur, Yamuna Nagar | Mar 16, 2024

Latest पुंडरी News Videos - Watch the Latest News of July 15, 2026 | Public App