Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

ठगी

छत्तीसगढ़ में जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाकर साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू के अनुसार उनके पास मोबाइल नंबर 9122166987 से एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को ब्लू डार्ट कूरियर का कर्मचारी बताया। कॉलर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री निवास से एक पार्सल आया है, लेकिन पता सही नहीं होने के कारण डिलीवरी नहीं हो पा रही है। बताया गया कि पूर्व मंत्री ने कॉल करने वाले को अपने पीए से बात करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने पीए को फोन कर एक विशेष नंबर *21*7404504997# डायल करने के लिए कहा और भरोसा दिलाने की कोशिश की कि ऐसा करने पर पता अपडेट हो जाएगा और पार्सल बंगले तक पहुंचा दिया जाएगा।

हालांकि पीए को कॉलर की बातों पर संदेह हुआ और उन्होंने उसकी बात नहीं मानी। इसके बावजूद कॉलर लगातार विश्वास दिलाने का प्रयास करता रहा। आशंका जताई जा रही है कि यह साइबर ठगी का नया तरीका हो सकता है, जिसमें कॉल फॉरवर्डिंग या अन्य तकनीकी माध्यम से लोगों को निशाना बनाया जाता है।

पूर्व मंत्री ने इस घटना की जानकारी सार्वजनिक करते हुए चेतावनी दी है कि जनप्रतिनिधि और आम नागरिक ऐसे कॉल से सतर्क रहें। उल्लेखनीय है कि विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ भी पहले ठगी की घटना हो चुकी है, जिसके चलते इस मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।

#cmochhattishgarh #ChhattisgarhNews #raipurnews #मंत्रिपरिषद #modi #cg #cgpolice #police #ठगी #जनप्रतिनिधि #संदेह #डिलीवरी #साइबर

छत्तीसगढ़ में जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाकर साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू के अनुसार उनके पास मोबाइल नंबर 9122166987 से एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को ब्लू डार्ट कूरियर का कर्मचारी बताया। कॉलर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री निवास से एक पार्सल आया है, लेकिन पता सही नहीं होने के कारण डिलीवरी नहीं हो पा रही है। बताया गया कि पूर्व मंत्री ने कॉल करने वाले को अपने पीए से बात करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने पीए को फोन कर एक विशेष नंबर *21*7404504997# डायल करने के लिए कहा और भरोसा दिलाने की कोशिश की कि ऐसा करने पर पता अपडेट हो जाएगा और पार्सल बंगले तक पहुंचा दिया जाएगा। हालांकि पीए को कॉलर की बातों पर संदेह हुआ और उन्होंने उसकी बात नहीं मानी। इसके बावजूद कॉलर लगातार विश्वास दिलाने का प्रयास करता रहा। आशंका जताई जा रही है कि यह साइबर ठगी का नया तरीका हो सकता है, जिसमें कॉल फॉरवर्डिंग या अन्य तकनीकी माध्यम से लोगों को निशाना बनाया जाता है। पूर्व मंत्री ने इस घटना की जानकारी सार्वजनिक करते हुए चेतावनी दी है कि जनप्रतिनिधि और आम नागरिक ऐसे कॉल से सतर्क रहें। उल्लेखनीय है कि विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ भी पहले ठगी की घटना हो चुकी है, जिसके चलते इस मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है। #cmochhattishgarh #ChhattisgarhNews #raipurnews #मंत्रिपरिषद #modi #cg #cgpolice #police #ठगी #जनप्रतिनिधि #संदेह #डिलीवरी #साइबर

Sakti, Sakti | Jun 20, 2026

बेटियों की शादी के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप, एनजीओ संचालक के खिलाफ एसपी से शिकायत

मुरैना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराते हुए श्री राधे सर्व समाज कल्याण समिति एवं उसके संचालक राजवीर सिंह घायल पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संस्था द्वारा बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर लोगों से धनराशि जमा कराई गई, लेकिन बाद में न तो वादे पूरे किए गए और न ही जमा राशि वापस की गई।
पीड़ितों के अनुसार संस्था का कार्यालय न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में संचालित था, जो वर्तमान में बंद है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एनजीओ संचालक राजवीर सिंह घायल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके मोबाइल नंबर बंद हैं और बताए गए पते पर भी कोई नहीं मिल रहा है।
जनसुनवाई में पहुंचे एजेंटों और पीड़ितों ने आरोप लगाया कि संस्था ने बड़े पैमाने पर गरीब भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये एकत्र किए हैं। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
#मुरैना #morena #NGO #ठगी #पुलिस

बेटियों की शादी के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप, एनजीओ संचालक के खिलाफ एसपी से शिकायत मुरैना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराते हुए श्री राधे सर्व समाज कल्याण समिति एवं उसके संचालक राजवीर सिंह घायल पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संस्था द्वारा बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर लोगों से धनराशि जमा कराई गई, लेकिन बाद में न तो वादे पूरे किए गए और न ही जमा राशि वापस की गई। पीड़ितों के अनुसार संस्था का कार्यालय न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में संचालित था, जो वर्तमान में बंद है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एनजीओ संचालक राजवीर सिंह घायल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके मोबाइल नंबर बंद हैं और बताए गए पते पर भी कोई नहीं मिल रहा है। जनसुनवाई में पहुंचे एजेंटों और पीड़ितों ने आरोप लगाया कि संस्था ने बड़े पैमाने पर गरीब भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये एकत्र किए हैं। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। #मुरैना #morena #NGO #ठगी #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Jun 17, 2026

Latest ठगी News Videos - Watch the Latest News of July 13, 2026 | Public App