
#मझौली में #प्राचीन #कुएं पर #अवैध #कब्जे का #आरोप, थाने में तहरीर #बलिया,#उत्तरप्रदेश,#17जून। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के ग्राम मझौली में शांति मेडिकल कॉलेज के बगल स्थित प्राचीन कुएं को अवैध रूप से भरकर कब्जा करने का आरोप लगा है। स्थानीय निवासी रविशंकर दूबे ने थानाध्यक्ष बांसडीह रोड को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में प्रार्थी ने बताया कि कुएं के दोनों तरफ की जमीन उनकी है और कुआं ग्रामसभा की जमीन नयी परती अरजी नं0 93 मौजा नयी चक में स्थित है। आरोप है कि वहां आवास बनाने वाले कन्हैया शर्मा ने कुएं को मिट्टी डालकर भर दिया और अवैध कब्जा कर लिया है। जबकि इस जमीन से सटी चकनाली का मामला दीवानी न्यायालय में स्थगन आदेश के साथ लम्बित चल रहा है। प्रार्थी ने आशंका जताई कि अवैध कब्जे से गांव की शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से कुएं की यथास्थिति बरकरार रखने की मांग की है। शिकायती पत्र की प्रतिलिपि सचिव ग्रामसभा मझौली, लेखपाल, उप-जिला अधिकारी सदर व जिलाधिकारी सदर बलिया को भी भेजी गई है। अभी तक पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। UP Police Facebook
Sikanderpur, Ballia | Jun 17, 2026

#desertstormnews #jaisalmernews #कुएं के पास मिले बुजुर्ग के कपड़े-चप्पल, 200 फीट गहरे कुएं में गिरने की आशंका - दो दिन ...
Jaisalmer, Jaisalmer | May 6, 2026

#desertstormnews #jaisalmernews #कुएं के पास मिले बुजुर्ग के कपड़े-चप्पल, 200 फीट गहरे कुएं में गिरने की आशंका - दो दिन ...
Jaisalmer, Jaisalmer | May 5, 2026
#गिरिडीह : दो दिन से #लापता #युवक का श/ व #कुएं से #बरामद, इलाके में #सनसनी
Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Mar 21, 2026
#बोकारो : #कुएं से #युवती का श/व #बरामद, हत्/या या आत्/महत्/या की #जांच में #जुटी #पुलिस
Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Mar 8, 2026