
गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र के बैजपुर गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन मैरिज हॉल के बगल मिट्टी खनन से बने गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। इसी गड्ढे के पास खेलते समय 15 वर्षीय शिवम मौर्य पुत्र जंग बहादुर और 12 वर्षीय राजन मौर्य पुत्र राम बहादुर पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शिवम मौर्य का शव बरामद कर लिया गया, जबकि राजन मौर्य की तलाश लगातार जारी रही। दोनों बच्चों के परिजन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इटियाथोक प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दो बच्चों के डूबने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जारी है। #गोंडा #इटियाथोक #बैजपुर #दर्दनाकहादसा #BreakingNews
Gonda, Gonda | Jul 12, 2026
#इटियाथोक क्षेत्र पंचायत संख्या 4 से नवनिर्वाचित मीना सोनी को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं
Gonda, Gonda | May 4, 2021
गोंडा: ग्राम रैगाव कोतवाली #इटियाथोक # गोंडा के मद्दी यादव और गुल्लाहे के घर पर लगभग 1:00 बजे भीषण आग लग गया ।###
Gonda, Gonda | May 23, 2020
गोंडा: #खिरोराशहबाज़ में अंकुर मिश्र ने आये प्रवासी मजदूरों की बनाई #सूची और #थर्मल सकैनिंग करने के लियर भेजा #इटियाथोक ब्लॉक
Gonda, Gonda | May 16, 2020
गोंडा: #इटियाथोक ब्लॉक में थर्मल सकैनिंग कराने आये बाहरी मजदूर नही हो रहा सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन
Gonda, Gonda | May 15, 2020