जमुई: देवघर के युवक का लक्ष्मीपुर के जंगली क्षेत्र में पेड़ से ल^ट^का मिला श^व, इलाके में फैली सनसनी
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव स्थित जंगली क्षेत्र में नीम के पेड़ से झू^ल^ता हुआ देवघर के एक युवक का श^/व बरामद किया गया है, साथ ही श^व के पास से मोबाइल, चप्पल, शराब की एक बोतल और मृ^त^क के पॉकेट से झारखंड के विद्यासागर से जमुई तक का रेल टिकट बरामद किया गया है, जो दो जुलाई का है। मामले में मौके पर पहुंची FSL की टीम द्वारा भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। इसके बाद पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृ^त^क युवक के परिवार वालों को दी गई और कागजी प्रक्रिया पूरी कर श^व को शनिवार की दोपहर 2:00 पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर श^व को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मृ^त^क युवक की पहचान झारखंड के देवघर जिला निवासी गिरीश मुर्मू के पुत्र विजय कुमार मुर्मू के रूप में हुई है। इधर युवक का श^व पेड़ से लटके होने की सूचना इलाके में बिजली की तरह फैल गई और आसपास के ग्रामीणों की काफी भीड़ घटनास्थल पर लग गई। काफी देर तक युवक के शव को देखने के लिए लोग जमें रहे। फिलहाल मृतक युवक के परिवार वाले जमुई नहीं पहुंचे हैं। मृतक युवक क्यों और किसके बुलाने पर लक्ष्मीपुर एरिया में आया था इसका फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है। घटना के कारण का भी पता फिलहाल नहीं चल पाया है। प्रेम प्रसंग में आ^त्म^ह^/त्या करने की लोग आशंका जाता रहे हैं। परिवार वालों के आने के बाद ही घटना के पीछे का कुछ कारण पता चल सकता है वैसे पो^स्ट^मा^र्ट^म रिपोर्ट आने के बाद घटना की स्पष्ट जानकारी हो पाएगी। हालांकि पुलिस घटना के हर बिंदुओं पर बारीकी से अनुसंधान में जुटी हुई है।
वहीं मौके पर पहुंचे जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट जानकारी हो पाएगी।
मृतक के पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। #Crime #jamuitopnews #jamuiPolice #zilaprashasan #lakshmipurpolice #CrimeNews #
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026