#breakingnews #chitrakoot #mohanariver #riverrestoration #upnews #jaljeevanmission #environment #hindinews
Chitrakoot News: चित्रकूट की ग्राम पंचायत कोटवा में मोहना नदी के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ विधायक अविनाश द्विवेदी और जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने श्रमदान एवं वृक्षारोपण के साथ किया। करीब 74 लाख रुपये की लागत से 15 किलोमीटर लंबी नदी का पुनर्जीवन कराया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इस परियोजना से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
Manikpur, Chitrakoot | Jul 4, 2026