
जनभावनाओं के अनुरूप है समान नागरिक संहिता - श्री सखलेचा ================================ UCC से सामाजिक समरसता एवं एकता का भाव जागृत होगा-श्री परिहार =============================== टाउन हॉल नीमच में समान नागरिक संहिता पर वृहद परिचर्चा सम्पन्न ================================ जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने दिए सुझाव ================================ जिला मुख्यालय नीमच के टाउन हॉल नीमच में शनिवार को जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, एवं एसपी श्री राजेश व्यास, नगर पालिका की सभापति श्रीमती वंदना खण्डेलवाल,की उपस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा #समान_नागरिक_संहिता के सम्बंध में आमजनों के सुझाव प्राप्त करने के लिए वृहद परिचर्चा आयोजित की गई। इस परिचर्चा को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा, कि समान नागरिक संहिता के संबंध में प्राप्त सभी सुझाव काफी महत्वपूर्ण है। सभी लोग ऑनलाईन सुझाव भी दे। विधायक श्री सखलेचा ने कहा, कि प्रदेश सरकार द्वारा जन भावनाओं के अनुरूप समान नागरिक संहिता बिल लाने का प्रयास किया जा रहा है। श्री सखलेचा ने कहा, कि जनभावनाओं के अनुरूप समान नागरिक संहिता बिल में हमारी संस्कृति और संस्कारों पर भी फोकस किया जाना चाहिए। विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार ने समान नागरिक संहिता बिल का समर्थन करते हुए कहा, कि इससे सामाजिक समरसता का वातावरण निर्मित होगा और समाज में एकता का भाव जागृत होगा। श्री परिहार ने कहा, कि लैगिक आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। इस संहिता के माध्यम से महिला एवं पुरूषों को भी समान अधिकार मिलेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस परिचर्चा में अधिकांश उपस्थितजनों ने समान नागरिक संहिता के समर्थन में अपने सुझाव देते हुए इसे देश हित समाज हित एवं नागरिक अधिकारो का हित संरक्षण करने वाला बिल बताया। इस परिचर्चा में भाग लेते हुए पार्षद श्री राकेश किलोरिया ने समान नागरिक संहिता कानून को देश हित में बताते हए देश की संसद से बनाने का सुझाव दिया। सिंधी समाज के श्री नन्दलाल मालानी रोटरी क्लब के श्री दर्शनसिह गांधी, पूर्व पार्षद श्री बाबूलाल नागदा, श्री शशी कुमार कल्याणी, श्री लक्ष्मीनारायण जोशी, श्री जगदीश शर्मा, श्री शंकर सिह डोडिया, श्री मुफ्ती मोहम्मद सिद्दीकी, श्री पंकज मालवीय, श्री प्रेमचंद्र कलोसिया आदि ने भी अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। परिचर्चा में उपस्थित अधिकांश जनों ने समान नागरिक संहिता के संबंध में अपने-अपने सुझाव ऑनलाईन भी दर्ज करवाए। प्रांरभ में अतिथियों ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एडीएम श्री बी.एस.कलेश, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव साहू, श्री चंद्र सिह धार्वे, सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया आदि ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.संजय जोशी ने किया तथा श्री संजीव साहू ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्री हेमंत हरित, श्री नीलेश पाटीदार, श्री राज कुमार अहीर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, विभिन्न समाजों के प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं, पुरूष एवं युवा, छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। #Neemuch Mera Neemuch #UCC CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Neemuch
Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026

जिला मुख्यालय नीमच के टाउन हॉल नीमच में शनिवार को जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, एवं एसपी श्री राजेश व्यास, नगर पालिका की सभापति श्रीमती वंदना खण्डेलवाल,की उपस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा #समान_नागरिक_संहिता के सम्बंध में आमजनों के सुझाव प्राप्त करने के लिए वृहद परिचर्चा आयोजित की गई। #Neemuch Mera Neemuch #UCC CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Neemuch
Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026
चुनावी साल, UCC पर सवाल NEWS State -5 #UCC #समान_नागरिक_संहिता #छत्तीसगढ़िया #ChhattisgarhNews #छत्तीसगढ़ #Chhattisgarh #chhat
Chhattisgarh, India | Jun 28, 2023
चुनावी साल, UCC पर सवाल NEWS State -5 #UCC #समान_नागरिक_संहिता #छत्तीसगढ़िया #ChhattisgarhNews #छत्तीसगढ़ #Chhattisgarh #chhat
Chhattisgarh, India | Jun 28, 2023
चुनावी साल, UCC पर सवाल NEWS State -4 #UCC #समान_नागरिक_संहिता #छत्तीसगढ़िया #ChhattisgarhNews #छत्तीसगढ़ #Chhattisgarh #chhat
Chhattisgarh, India | Jun 28, 2023