#राहत_की_बारिश..
भरतपुर। शहर में लंबे समय से जारी भीषण उमस और गर्मी का दौर आखिरकार खत्म हो गया। सोमवार रात करीब 10 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई इस झमाझम बारिश ने पूरे शहर को सराबोर कर दिया, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से सता रही असहनीय गर्मी से बड़ी राहत मिली। देर रात हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा हो गया। उमस भरे माहौल से राहत मिलने पर शहरवासियों के चेहरे खिल उठे।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 27, 2026