#अपराधियों_में_भय_के_लिए_मार्च..
भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सघन पैदल मार्च पास्ट (फुट पेट्रोलिंग) निकाला। कोतवाली थानाधिकारी तेजपाल सैनी और अटलबंद थानाधिकारी हेमेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में निकले इस मार्च में आरएसी, रिजर्व पुलिस लाइन तथा दोनों थानों के करीब 80 जवान शामिल रहे। रेल पुलिस चौकी से शुरू होकर यह मार्च रेलवे स्टेशन बाजार, रणजीत नगर कॉलोनी, बाबरिया बस्ती और जिंदल हॉस्पिटल मार्ग से होता हुआ बागपतिया चौराहे पर संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आमजन में सुरक्षा का अहसास कराने और असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए जिलेभर में नियमित गश्त, सघन नाकाबंदी और धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 25, 2026