प्रखंड का लखन पहाड़ी पंचायत अंतर्गत सिद्ध पीठ में योगिनी मंदिर के साधक प्रोफेसर आशुतोष सिंह का निधन कोलकाता के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को 7:00 बजे सुबह जैसे ही सिद्ध पीठ मां योगिनी मंदिर पहुंचा वहां मौजूद परिजन एवं श्रद्धालुओं ने दहाड़ मार कर रोने लगे। उनका पार्थिव शरीर गाड़ी में सजाकर पथरगामा नगर का भ्रमण कराया गया।