आज शुक्रवार को दुमका के अग्रसेन भवन में भाजपा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई। चुनाव प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने दुमका जिला भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में रूपेश मंडल के नाम की घोषणा की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव कांत सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने रूपेश मंडल को माला पहना कर स्वागत किया।